[ad_1]
सिंगरौली38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिंगरौली जिले के सरई इलाके में नर्सरी के समीप खेत में एक युवक का शव मिला। शव मिलने के बाद युवक के परिजनों का कहना है कि युवक का मर्डर हुआ है, ऐसे में इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस कॉल डिटेल निकालकर हत्यारों का पता लगाएं।
दरअसल, हटा गांव निवासी रमेश पिता बबोल पनिका का शव गांव के ही नर्सरी के पास एक खेत में गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि रमेश पनिका की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से हत्या का केस दर्ज कर हर एंगल से जांच करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि कॉल डिटेल निकालकर हत्यारों का पता लगाएं।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को रमेश किसी काम से घर से निकला था, रात में वह घर नहीं आया, परिजनों ने गुरुवार सुबह उसकी तलाश किया तो गांव में ही बने एक नर्सरी के किनारे खेत में उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा था।
युवक के शरीर में खून के धब्बे व निशान थे। परिजनों ने इसकी जानकारी सरई थाने में दी, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस अपनी जांच की फाइल आगे बढ़ेगी।
मर्डर की आशंका
सरई थाना इंचार्ज नेहरू खंडाते ने बताया कि हटा गांव में एक नर्सरी के पास खेत में युवक का शव बरामद हुआ है। मामला संदिग्ध है, हो सकता है युवक का मर्डर कर शव फेंका गया हो। डॉक्टरों की टीम की जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल हर ऐंगल से जांच जारी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।
[ad_2]
Source link
