[ad_1]
जबलपुर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जबलपुर की रांझी पुलिस ने मंगलवार वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मॉडिफाई पल्सर को जब्त करने की कार्रवाई की है। दरअसल चालक अपनी बाइक से बाजार में पटाखे फोड़ लोगों को परेशान कर रहा था। जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। वहीं चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने वाहन चालक को दबोचा। तब वह गिड़गिड़ाने लगा और बोलने लगा…..साहब कुछ ले देकर छोड़ दो। जिसके बाद पुलिस ने वाहन सहित वाहन चालक को थाने ले आई।
थाना प्रभारी सहदेवराम साहू के मुताबिक वाहन चेकिंग के दौरान बापू नगर निवासी राहुल सोनकर की बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की गई हैं। जिसके द्वारा बिना नंबर की पल्सर बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगाया गया था और रांझी बाजार में शोर गुल किया जा रहा था। गौरतलब है रांझी थाना प्रभारी जीप में ट्रैक्टर के चक्के लगाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद से ही इन दिनों क्षेत्र में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
[ad_2]
Source link
