Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कचरा सेग्ररीगेशन का कार्य भी किया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कचरा सेग्ररीगेशन का कार्य भी किया जा रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) में भोपाल को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। देश के टॉप-10 जिलों में भोपाल चौथे नंबर पर रहा। भोपाल के सभी 472 गांव ODF+ यानी खुले में शौच मुक्त होने पर यह रेटिंग मिली है।

ग्रामीण स्वच्छता के आधार पर देश के सभी जिलों की राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए पेयजल और स्वच्छता विभाग वर्ष 2018 से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण’ आयोजित कर रहा है। खुले में शौच मुक्त होने के आधार पर ही सोमवार को फाइव स्टार रेटिंग जारी की गई।

एमपी में पहले नंबर रहा भोपाल
जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में भोपाल पहले नंबर पर रहा है, जबकि देश में चौथीं पॉजिशन रही है। टॉप-10 में पहले नंबर पर दादर एवं नागर हवेली, दूसरे नंबर पर दमन, तीसरे पर लक्ष्यदीप, चौथे पर भोपाल, पांचवें पर करीमनगर, छठवें पर राजन्ना सिरीचिल्ला, सातवें पर निकोबर्स, आठवें पर नार्थ एंड मीडिल अंडमान, नौवें पर साउथ अंडमान और दसवें पर दीव है।

देशभर के टॉप-10 शहरों में भोपाल की चौथीं पॉजिशन रही है।

देशभर के टॉप-10 शहरों में भोपाल की चौथीं पॉजिशन रही है।

इस साल 270 गांव ओडीएफ हुए
स्वच्छ भारत मिशन के नोडल ऑफिसर उपेंद्र सिंह सेंगर और सहायक परियोजना अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कुल 472 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। इनमें से पिछले साल 202 और इस साल 31 मार्च तक 270 गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। ओडीएफ प्लस घोषित होने पर 5 स्टार रेटिंग भी जारी की गई है।

जिले में स्वच्छता को लेकर जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह भी हर रोज मानीटरिंग करते हैं।

जिले में स्वच्छता को लेकर जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह भी हर रोज मानीटरिंग करते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *