Sat. Feb 14th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देशभर के 91 एफएम रेडियो रिले केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जिसमें बुरहानपुर जिला भी शामिल है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील इसके लिए पत्र लिखा था।

जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर में दूरदर्शन के भवन में एफएम ट्रांसमीटर लगाया जाएगा, जो 100 वॉट का होगा। इस ट्रांसमीटर के माध्यम से यहां से प्रसारित होने वाले का प्रोग्राम का प्रसारण जिले में आसानी से किया जा सकेगा।

बुरहानपुर में एफएम रिले केन्द्र शुरू होने के बाद यहां के लोग स्वस्थ मनोरंजन के साथ साथ देश-विदेश की खबरों से आसानी से रुबरू होते रहेंगे। अब तक यहां रेडियो रिले केंद्र नहीं था। 100 वॉट के ट्रांसमीटर वाले रिले केंद्र की शुरुआत किए जाने की सूचना प्रसार भारती की ओर से सांसद को भेजी गई।

जनवरी 22 में सांसद ने लिखा था पत्र

इसे लेकर जनवरी 22 में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि बुरहानपुर में 500 वॉट का दूरदर्शन रिले केंद्र 31 अक्टूबर 21 को बंद कर दिया गया है। यहां 100 वॉट एफएम ट्रांसमीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

फोटो-सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उठाई थी मांग।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *