[ad_1]
विदिशा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विदिशा में एक वन कर्मचारी की करेंट लगने से मौत के 3 महीने बाद भी मृतक के परिजन मुआवजे के लिए प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं।
3 महीने पहले लटेरी में वन विभाग के चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन के नुमाइंदों ने मुआवजा दिए जाने की बात कही थी। 3 महीने बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला, जिसको लेकर आज परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि जल्द से जल्द परिवार को सहायता राशि और शासकीय भूमि का पट्टा दिए जाए।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वन विभाग के चौकीदार के रूप में काम कर रहे प्रीतम बंजारे को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा 25 जनवरी को बुलाया गया था ताकि वह शासकीय भवन पर झालर और अन्य साज-सज्जा कर सके। झालर लगाते समय अज्ञात कारणों से उसे करंट लग गया और वह छत से नीचे आ गिरा था। इस पूरे मामले को वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने छुपाते हुए उन्हें विदिशा जिला अस्पताल भेजा। बाद में भोपाल ईलाज के लिए भर्ती कराया, जहां 12 दिन बाद उसकी मौत हो गई। उस वक्त वन विभाग के अधिकारियों ने परिवार के सामने 4 लाख रुपए, पट्टा देने समेत अन्य वादे किए थे लेकिन वक्त बीतने के बाद भी कोई सहायता नहीं की गई है अब उन्हें डराया धमकाया जा रहा है इसलिए कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर आए।
[ad_2]
Source link
