Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर बुधवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।भगवान महाकाल का चेरी और ड्रायफ्रूट से गणेश रूपी दिव्य श्रृंगार किया गया। .

भस्म आरती के दौरान महाकाल को भांग,चन्दन,सिंदूर,आभूषण और मस्तक पर तिलक,ॐ के साथ साथ सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *