[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- Looted With The Bookkeeper Of The Oil Merchant The Miscreants Escaped After Looting Rs 1 Lakh, The Police Is Probing The Matter
शिवपुरी24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस बदमाशों ने तेल के व्यापारी के मुनीम के साथ कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश मुनीम से 1 लाख 9 हजार 3 सौ रुपए लूट कर ले गए। अपने साथ हुई लूट की शिकायत मुनीम ने खनियाधाना थाना में दर्ज कराई है। मामला रविवार का है।
पीड़ित मुनीम तेल व्यापारी राजेश जैन के यहां काम करता है। उसका पुष्पेंद्र सिंह गौर है। उसने बताया कि मैं बामौरकलां क्षेत्र में छोटे व्यापरियों से तेल के पेमेंट का कलेक्शन के लिए गया हुआ था। शाम ढलने के बाद में खनियाधाना की और बाइक से लौट रहा था। मेरे पास तेल का करीब 1 लाख 9 हजार 3 सौ रुपए पेमेंट था। बुकर्रा गांव के पास छोटी नहर के पास से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान नहर के पास सड़क पर बने ब्रेकर आने के चलते बाइक को मैने धीमी कर लिया था तभी पीछे से तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए और पीछे से मेरी बाइक में लात मार दी।
जिससे मैं बाइक से नीचे गिर गया। इसी एक बदमाश ने मेरी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और दूसरे ने मेरे पास से पैसों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया और भाग गए। हालांकि थोड़ी दूर मेरा मोबाइल एक युवक को पड़ा मिला। हथियार से लैस बदमाशों में से एक ने हेलमेट लगाया हुआ था और दो बदमाश मुंह पर तौलिया बांधे हुए थे। मेरे साथ हुई लूट की शिकायत मैंने खनियाधाना थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
खनियाधाना थाना प्रभारी घनेद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मुनीम ने पैसे छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तस्दीक में जुटी हुई है।
[ad_2]
Source link
