[ad_1]
रतलाम32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरोद में दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्ष 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बांगरोद निवासी राकेश पिता छगनलाल खारोल का उसके बड़े पिता बगदीराम खारोल से विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता छगनलाल घर के बाहर बैठे हुए थे तभी बगदीराम परिवार के सदस्यों के साथ आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। मैं बीच-बचाव करने गया तो मेरे साथ भी मारपीट की और बगदीराम के साले मोहनलाल निवासी जड़वासा ने लाठी से मेरे सिर पर हमला कर दिया। राकेश की रिपोर्ट पर नामली पुलिस ने बगदीराम, घीसीबाई, बेटी व साला मोहनलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
वहीं दूसरी ओर से फरियादी बनीं घीसीबाई ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक बात को लेकर राकेश ने अपने पिता छोगालाल व अन्य के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घीसीबाई की रिपोर्ट पर नामली पुलिस ने राकेश, छोगालाल, जुझार सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
[ad_2]
Source link
