[ad_1]
![]()
ग्वालियर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर भिंड में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा चुनाव के दौरान दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में कोर्ट में याचिकाकर्ता वकील के प्रति परीक्षण का काम मंगलवार को नहीं हो सका। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के वकील ने कोर्ट से मांग की कि उनके मुवक्किल के बयान की सीडी की पहले फॉरेंसिक जांच कराई जाए। लेकिन याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के पहले भी मामले सामने आए हैं जिसमें कोर्ट ने इस मांग को खारिज किया है।
इस पर कोर्ट ने सीडी की फॉरेंसिक जांच की अनुमति नहीं दी है ।इसके बाद दिग्विजय सिंह के वकील ने कहा कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए याचिकाकर्ता वकील के प्रति परीक्षण के लिए आगे की तारीख दे दी जाए। लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 1 दिन की दिग्विजय सिंह के वकील को मोहलत दी है। अब इस मामले में बुधवार को याचिकाकर्ता वकील अवधेश का प्रति परीक्षण किया जाएगा।
[ad_2]
Source link
