[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Guna
- The Lawyer Said The Parties Fought; The Claim Of The Party – The Lawyer Got Beaten Up
गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

घटना के दौरान कोर्ट के बाहर मजमा लग गया था।
जिला अदालत के बाहर मंगलवार शाम वकील और पक्षकारों के बीच मारपीट हो गयी। वकील का आरोप था कि सामने वाले पक्षकारों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनको कई चोटें आयीं। वहीं पक्षकारों का कहना था कि वकील ने सामने वाली पार्टी के साथ मिलकर उन पर हमला करवाया। इसमे एक युवक की सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। घटना मंगलवार की थी। वकील मनोज शर्मा कोर्ट का काम खत्म कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान गेट पर झागर इलाके के रत्नागिरी के रहने वाले हरिसिंह, सुशील, संजीव और पूजा कुशवाह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सभी लोग वकील मनोज शर्मा से भिड़ गए। इनके सामने वाले पक्ष के लोग भी वकील के साथ थे। ऐसे में उन्होने बीच-बचाव करना शुरू किया, तो दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट शुरू हो गयी। सामने वाली पार्टी का भी रख युवक घायल हो गए। किसी तरह वहां मौजूद पुलिसकर्मी और वकीलों ने सभी को अलग किया। घटना के बाद दोनों पक्ष कैंट थाने पहुंच गए और एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस FIR दर्ज की गई। पढ़िए, दोनों पक्षों ने FIR में क्या लिखवाया…
वकील की FIR
“मनोज शर्मा(43) पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी हनुमान कालोनी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि “मैं जिला न्यायालय गुना मे वकालत करता हूँ। मैं मोनू कुशवाह निवासी गुना का उसकी पत्नि पूजा कुशवाह के विरुद्ध प्रकरण लड रहा हूँ। 11 अप्रैल के शाम करीब 05.15 बजे की बात है कि मैं अभिभाषक कक्ष के बाहर खडा था वहाँ पर पूजा कुशवाह, संजू कुशवाह, पूजा की माँ एवं पूजा के पिता एवं अन्य लोग आये। वह मुझे गालियां देने लगे और बोले कि आज ही हमारा तलाक कराईये और आज ही हमारा दहेज का समान वापिस कराईये। तब मैने कहा कि परिवार न्यायालय 21 अप्रैल को खुलने पर फैसला होकर लिखा पढी हो पायेगी। तब यह लोग मेरे साथ झूमा-झटकी करने लगे, तो वहाँ उपस्थित उज्जवल शर्मा, अनमोल कश्यप ने समझा-बुझाकर अलग अलग कर दिये। करीब 10 मिनट बाद मैं न्यायालय से अपने घर की ओर जाने लगा। जैसे ही मैं न्यायालय गेट के पास पहुचा, तो वहाँ न्यायालय गेट के अंदर पहले से ही उपस्थित पूजा कुशवाह, संजू कुशवाह, पूजा की माँ एवं पूजा के पिता मुझसे झूमा-झटकी करने लगे। संजू कुशवाह ने पत्थर उठाकर मेरे सिर में मार दिया जिससे मेरे सिर में बांई तरफ चोट लगकर खून निकलने लगा। इनके साथ आये अन्य लोगों ने भी मेरे साथ झूमा-झटकी की जिससे मेरे पीठ मे एवं दोनो पैरो मे मूंदी चोटे आई है। तब वहाँ पर उपस्थित उज्जवल शर्मा, अनमोल कश्यप एवं अन्य ने आकर बीच बचाव कर मुझे बचाया। तब इन लोगों ने बोला कि यदि आज हमारा फैसला नही कराया तो तुम्हे जान से खत्म कर देंगे।”
अब दूसरी पार्टी की शिकायत पढ़िये
संजू(20) पिता हरि सिंह कुशवाह निवासी रत्नागिर ने अपनी बहन पूजा, पिता हरिसिह मां सुशीला बाई तथा अपने बडे भाई जितेन्द्र कुशवाह के साथ कैंट थाने में रिपोर्ट लिखवाई। उसने बताया कि “मेरी बहिन पूजा का उसके पति मोनू कुशवाह निवासी पुरानी छावनी गुना से तलाक का केस गुना कोर्ट मे चल रहा है । उक्त केस मे समझौता करने के लिये 11 अप्रैल को हम सभी लोग गुना न्यायालय में आये थे। शाम 5 बजे की बात है, हम लोग मनोज शर्मा वकील से मिले। उनसे बोला कि तुम हमारी बहिन का तलाक करवा दो। तो वकील साहब हमको गालियां देने लगे। हमने गाली देने से मना किया तो वहां उपस्थित अन्य लोगों ने कहा कि तुम यहां से चले जाओ। जब हम कोर्ट गेट के बाहर आये तो मनोज शर्मा वहां आया और हाथ में लिये पत्थर की मारी, जो मेरे सिर में पीछे तरफ लगा, जिससे खून निकल आया। मुझे बचाने मेरे पापा और बडा भाई जितेन्द्र आया तो मनोज शर्मा एवं उसके साथ आये अन्य लोगों ने मेरे पिताजी और भाई जितेन्द्र की लात घूसों से मारपीट कर दी, जिससे पिताजी के दाहिने कान व दाहिने हाथ मे मुंदी चोट आई। मेरे बडे भाई जितेन्द्र के दाहिने कान मे मुंदी चोट आई है। बाद मके मुझे बचाने मेरी मां सुशीला बाई व बहिन पूजा आई तो मनोज ने उनके साथ में झूमा-झटकी कर दी जिससे मां के दाहिनी कलाई में मुंदी चोट आई तथा बहिन के सिर में मुंदी चोट आई।
इस घटना के बाद दोनों पक्ष कैंट थाने पहुंचे। यहां दोनों ने शिकायत की। थाने में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज की गई है। वकील मनोज शर्मा की शिकायत पर दूसरे पक्ष के चार लोगों पर मारपीट और गाली-गलौच की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। वहां सामने वाले पक्ष की शिकायत पर वकील मनोज शर्मा, उज्जवल शर्मा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में FIR की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना में सामने वाले पक्ष के लोग भी घायल हुए थे।
[ad_2]
Source link
