Mon. Feb 9th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक श्रावण के पवित्र माह में भगवान श्री महाकाल के भस्मारती दर्शन किए

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सपत्नीक श्रावण के पवित्र माह के दूसरे दिन भगवान श्री महाकाल के तड़के सुबह दर्शन किए। दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव और श्रीमती सीमा यादव भगवान श्री महाकाल की भस्मारती में सम्मिलित हुए। भस्मारती पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक भगवान श्री महाकाल का पूजन किया। पूजन पुजारी श्री आकाश गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्रद्धालुओं से मिलकर जानी कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री महाकाल मंदिर परिसर में भ्रमण कर भस्मारती में सम्मिलित हुए श्रद्धालुओं से उनके मंदिर में दर्शन अनुभव की जानकारी ली और उनकी कुशल क्षेम जानी। अयोध्या से उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद देकर कहा कि उनके दर्शन सुलभता से पूर्ण हुए।
दर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की बाबा श्री महाकाल की कृपा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश देश के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रगति कर समृद्धि की और अग्रसर है। 11 जुलाई को इंदौर में आयोजित इन्वेस्टर समिट में प्राप्त निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। युवाओं को स्कूल एवं कॉलेज में विश्वस्तरीय रोजगारमूलक पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जा रही है । युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा रहे है। प्रमोशन के माध्यम से प्रदेश के 5 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की प्रदेश में सभी क्षेत्रों में समान रूप से निवेश आकृषित कर युवाओं को रोजगार के समान अवसर दिए जा रहे है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कावड़ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी देवस्थानों में उचित प्रबंधन किए गए है| सरकार सर्वजन हिताय के ध्येय को आत्मसात कर कार्य कर रही है। लाडली बहनों और सभी वर्ग से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही प्रदेश में शासकीय नौकरियों में बहनों को 35% आरक्षण दिया गया है। श्री महाकाल की कृपा से विभिन्न योजनाओं अंतर्गत 5000 रुपए राशि का इनसेंटिव इंडस्ट्री में लेबर को देने का संकल्प भी पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *