Mon. Feb 9th, 2026

एंकर।खंडवा में आखिर भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज चक्का जाम कर दिया। राम नगर चौकी के सामने खंडवा _अमरावती रोड पर ये किया जाम किया गया है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया देर रात स्टेशन रोड बॉम्बे बाजार के पास कुछ छात्र आपस में लड़ रहे थे उस दौरान ABVP के पद अधिकारी वह बीच बचाव कर रहे थे उसी दौरान राम नगर चौकी प्रभारी वह पहुंचे और ABVP के पद अधिकारी के दुर्व्यवहार किया। इसके के विरोध में चक्का जाम कर चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की है। छात्र संगठन के विरोध में खंडवा विधायक भी पहुंची ASP से पूरी घटना पर उचित कार्रवाई की मांग की है। वही इस घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है।

विधायक कंचन तनवे ने कहा कल रात को कुछ छात्र आपस में विवाद कर रहे थे संगठन के महामंत्री उन्हें समझाने पहुंचे तो राम नगर चौकी प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया । आज मुझे जैसे ही पता चला कि छात्र संगठन विरोध कर रहे। में खुद यह आकर पूरे मामले को सुना और समझा है। पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों से पूरे मामले की निरपक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

BYTE _ कंचन तनवे_ विधायक खंडवा

BYTE _ दीपांशु पटेल_ ABVP पदाअधिकारी

वहीं छात्र संगठन के चक्का जाम और ज्ञापन को लेकर एसपी महेंद्र तारनेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस कंट्रोल रूम को पॉइंट मिला था उस पॉइंट पर पुलिस टीम पहुंची थी जहां दो पक्षकार आपस में लड़ रहे थे पहले उन्होंने समझाया गया नहीं माने तो उन्होंने थाना लाया गया उनसे पूछताछ भी की गई जो वैधानिक कार्रवाई बनती है वह की गई है। छात्र संगठन द्वारा ज्ञापन देकर ये मांग की गई है कि, कुछ विद्यार्थी परिषद के पद अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया है। मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जो भी तथ्य आएंगे उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BYTE महेंद्र तारनेकर ASP खंडवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *