Mon. Feb 9th, 2026

भोपाल

मोहन यादव की सरकार को शिवराज सिंह चौहान अस्थिर करना चाहते हैं – जीतू पटवारी

शिवराज सिंह चौहान उनके कार्यकर्ताओं को बताना चाहते हैं मैं हूँ और कभी भी वापस आ सकता हूँ – जीतू पटवारी

बीते दिन शिवराज सिंह चौहान मानक बीज को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा

शिवराज सिंह चौहान अपने आप को मध्यप्रदेश में राजनैतिक रूप से ज़िंदा रखना चाहते हैं इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं

आज से मूंग खरीदी को लेकर होने वाली प्रक्रिया पर जीतू पटवारी ने कहा मैं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देता हूं और गेहूं को खरीदी 2700 रुपए करने की माँग करता हूँ जो 3100 रुपए धान खरीदी के लिए कहा था और 6000 रुपए सोयाबीन के लिए कहा था उसकी माँग करता हूँ

कल शिवराज जी ने कहा आमानक बीज यह उनका महकमा है और उनकी सरकार का पाप है

शिवराज जी आप बयान देकर नहीं बच सकते हो

आप बयान देकर किसानों की सिंपैथी नहीं ले सकते हो आप देश के कृषि मंत्री हो

हमने दो महीने पहले भी कहा था इसमें हजारों करोड़ो रुपए का भ्रष्टाचार होता है

दो हज़ार करोड़ रुपए को कमीशन बाजी का खेल होता है

यह मैं तथ्यों के साथ बता रहा हूँ

और यह कमीशन बाजी का खेल शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी होता था और मोहन यादव के कार्यकाल में भी हो रहा है

किसानों को अमानक बीज देने का पाप भारतीय जनता पार्टी को सरकार कर रही है

इसलिए शिवराज सिंह चौहान किसानों की सिंपैथी लेना चाहते हैं कीचड़ में जाकर और ऐसे बयान देकर

मैं समझता हूँ शिवराजसिंह अपने आप को राजनैतिक रूप से मध्यप्रदेश में ज़िंदा रखना चाहते हैं

मोहन यादव की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं उनके कार्यकर्ताओं को वाह बताना चाहते हैं की मैं हूँ कभी भी वापस आ सकता हूँ

आप करिए हमे कोई आपत्ति नहीं है पर किसानो के साथ दुख दर्द होगा तो हम अपना दायित्व निभाएंगे

h

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *