[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- Angered By The Complaint, The Family Of The Accused Wants To Be Evicted From The Village, Not Even Giving Water To Fill
शिवपुरी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को गांव से बेदखल करने की तैयारी की जा रही है। परिवार को हैंडपंप से पानी तक नहीं भरने दिया जा रहा है। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि गांव के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत के बाद आरोपी पक्ष राजीनामा को लेकर दबाव बना रहा है। इसमें उसका साथ गांव के कई परिवार भी दे रहे हैं। सभी मिलकर समाज और गांव से बेदखल करना चाह रहे हैं। इसके लिए उसके परिवार को परेशान करना भी शुरू कर दिया है।
बता दें, 2 माह पहले 7 फरवरी को एक 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ उसी के भाई के दोस्त ने घर में घुस कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था। 2 माह बाद नाबालिग छात्रा की मां को बेटी की तबीयत बिगड़ने के बाद घटना का पता लग सका। बेटी ने बताया था कि आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी इसके चलते वह चुप रही। दुष्कर्म की शिकायत 7 अप्रैल को छात्रा द्वारा दर्ज करा दी गई थी। बदरवास थाना पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध लिया था।
महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि बेटी के साथ हुई घटना के बाद गांव वाले उसे हैंडपंप से पानी तक नहीं भरने देते हैं। आरोपी का परिवार राजीनामा का लगातार दबाव बना रहा है। गांव के कुछ परिवार भी उसका साथ दे रहे हैं। गांव के कई परिवार उसके परिवार को गांव से निकालना चाहते हैं। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी के पास पहुंची है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बदरवास थाना को सूचित कर मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
[ad_2]
Source link
