[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Balaghat
- Bhakti Evening Organized In The City On The Night Of April 4, Devotees Were Seen Swinging In Devotion
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर नगर की फिजा पूरी तरह से धर्म मय हो गई थी। विश्व वंदनीय शासन नायक सारे जगत को अहिंसा, दया, क्षमा, शांति, मित्रता, जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर के 2622वां जन्म महोत्सव पर जयकारे गुंजायमान हो रही थी।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति ने 11 दिवसीय धार्मिक और सामाजिक सेवा के आयोजनों की कड़ी में 4 अप्रैल की रात्रि नगर में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति देखने को मिली। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित परम गुरु भक्त सुप्रसिद्ध गायक पिंटू स्वामी के गुरु भक्ति के गीतों में लीन होकर भक्त श्रोता, भक्ति में झूमते नजर आए।
ये लोग रहे मौजूद
गुरू भक्ति संध्या में धर्मनिष्ठ सोहन वैद्य, अभय सेठिया, भागचंद नाहर, अजय लुनिया, कलेश चौरड़िया, श्रेयांश वैद्य, भगवान महावीर कल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष विकल्प विनोद चौरड़िया, उपाध्यक्ष संतोष गोल्डी नाहर, सचिव मृगांक मीत सेठिया, सहसचिव चिराग खजांची, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रखर जैन, प्रवक्ता आदित्य मोदी, विशाल बोथरा, प्रतिक चौरड़िया, निमित्त वैध, चिराग बोथरा, रोहित गोलछा सहित बड़ी संख्या में सकल समाज के पदाधिकारी, समाजिक, धार्मिक संगठनो से जुड़े लोगो की प्रमुख मौजूदगी देखने को मिली।



[ad_2]
Source link
