[ad_1]
![]()
महू37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गौतमपुरा थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर जीरो पर मुकदमा दर्ज कर उसके पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने शिकायत में बताया कि पति ने खुद को हिंदू बताकर शादी की। एक बच्चा होने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही पति इरशाद और जेठ ने कई बार बलात्कार भी किया। मामले में डीएसपी दिलीप चौधरी ने बताया कि महिला की उम्र 24 वर्ष है। महिला की शिकायत पर आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। अभी महिला के पति की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज
दोनों आरोपी निवासी नया महू के खिलाफ भादवि की धारा 376, 376(2)(n), 506 & 34 के साथ-साथ SC/ST Act तथा मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
[ad_2]
Source link
