Mon. Feb 9th, 2026

मध्य प्रदेश कांग्रेस की 177 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेताओं को टीम में कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस की 10 महीने बाद नई कार्यकारणी की घोषणा शनिवार को हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जब से अध्यक्ष बने हैं बिना टीम के काम कर रहे थे। 177 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस टीम में करीब 21 महिलाओं को जगह दी गई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। टीम में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

सीनियर नेताओं को आमंत्रित सदस्य बनाया
जीतू पटवारी की टीम में सभी का वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है। 16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को जगह दी गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *